नवापारा भाजपा मंडल के कार्यकारिणी की हुई घोषणा, सौरभ जैन,चेतन साहू बने महामंत्री, शुभचिंतकों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी के मार्गदर्शन में एवं संभाग प्रभारी सौरभ सिंह के सहमती से भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग के अनुशंसा पर नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने मंडल पदाधिकारीयों की घोषणा की।
मंडल अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए नवापारा भाजपा मंडल के महामंत्री पद पर पूर्व पार्षद सौरभ सिंटू जैन नवापारा, एवं भाजपा किसान मोर्चा के पुर्व मंडल अध्यक्ष चेतन साहू दादरझोरी की नियुक्ति की है। मन्डल उपाध्यक्ष मनीष देवांगन, धीरज साहू, गुलशन साहू, तनु मिश्रा, मण्डल मंत्री हेमन्त साहू, पदमनी सोनी, हर्षा कंसारी, कैलाश तिवारी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, सह कोषाध्यक्ष आशीष गोलछा, मीडिया प्रभारी कुणाल मिश्रा, रामखिलावन साहू, प्रचार प्रसार मंत्री भोले सोनकर, देवेंद्र सेन, सोशल मीडिया प्रेम साधवानी, लुमेश चक्रधारी, कार्यालय प्रभारी पारसमणी , डिलन कावले की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd