बेलटुकरी में बाल संस्कार शाला का शुभारंभ: माता पिता की सेवा ही सच्ची पूजा- संतोष साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन एवं गायत्री शक्तिपीठ राजिम के मार्गदर्शन में ग्राम भैसातरा इकाई बेलटुकरी में बाल संस्कार शाला का शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा देव पूजन कर गायत्री महामंत्र के उच्चारण पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पधारे गायत्री शक्तिपीठ राजिम के ट्रस्टी संतोष कुमार साहू ने कहा कि यह बाल संस्कार शाला प्रत्येक रविवार को दो घंटे संचालित होगा। जिसमें जीवन जीने की कला, स्वस्थ रहने की कला, जप ध्यान प्रार्थना योगाभ्यास सिखाया जाएगा। संस्कार शाला में जो बच्चे नियमित आएंगे वे निश्चिंत ही संस्कारी होंगे और इसका प्रभाव घर परिवार स्कूल सभी जगह दिखेगा। अपने माता पिता की सेवा करना ही सच्ची पूजा है। आपको और कही भटकने की आवश्यकता नहीं है। अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और बड़े होते तक उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। सभी को पेड़ लगाने हेतु संकल्पित करवाया गया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान तिलक वंदन कर किया गया। आचार्य के रूप मे निःशुल्क सेवा देने वाले विकास साहू चंदन साहू और गोपाल साहू का अतिथियों द्वारा श्रीफल एवं पेन भेट कर आचार्यवरण कराया गया। सभी बच्चो के ऊपर अक्षत पुष्प की वर्षा कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
यह गायत्री परिवार का अभिनव पहल
पूर्व सरपंच नेत राम साहू ने कहा कि यह गायत्री परिवार का अभिनव पहल है इससे बच्चे के अंदर नैतिकता का विकास होगा। इकाई प्रमुख एवं ट्रस्टी श्रवण साहू ने बताया कि हमारे इकाई के अंतर्गत लफंदी धूमा और आज भैंसातरा में शुभारंभ किया गया। यहां पर्व की जानकारी भी दिया जाएगा। बाल संस्कार शाला के ब्लॉक प्रभारी ठाकुर राम साहू ने कहा बच्चे सुबह जल्दी उठेंगे और अपने से बड़ों का प्रणाम करेंगे तो बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आभार प्रदर्शन मनोज साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच प्रतिनिधि जीतू साहू, पूर्व सरपंच लखन लाल साहू, होमन साहू, देवलाल साहू, विनोद साहू, सुखीत राम साहू का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम में 4 अगस्त को निकलेगी बाबा श्री गरीबनाथ की भव्य पालकी, सुबह से शाम तक होंगे कई आयोजन