रायपुर में न्यूड पार्टी का आयोजन! सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा खुला निमंत्रण, जानिए क्या होता है न्यूड पार्टी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। इस संबंध में इंस्टाग्राम पर जारी पोस्टर में युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, यह पार्टी शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित की जानी है और इसमें केवल 18 साल से ऊपर के जोड़ों और युवतियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नाम के अकाउंट से एक न्यूड पार्टी का आपत्तिजनक विज्ञापन जारी किया गया है। बताया गया है कि यह न्यूड पार्टी शनिवार को आयोजित होने वाली है। हालांकि, पोस्टर में पार्टी स्थल का कोई पता या लाकेशन साझा नहीं किया गया है। अब राजधानी में ऐसी पार्टियों का आयोजन कर समाज में अश्लीलता परोसने की तैयारी की जा रही है।

अश्लीलता की आड़ में नशे का कारोबार?

सूत्रों के मुताबिक, इस तरह के आयोजनों के बहाने बड़े होटलों और क्लबों में नशे और अन्य अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आयोजकों का मकसद आधुनिकता की आड़ में युवाओं को आकर्षित करके पैसा कमाना बताया जा रहा है। न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल होने के बाद, कांग्रेस और कई सामाजिक लोगों ने इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया है।

कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- आयोजन होने नहीं देंगे

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने आयोजनों का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा – “इन आयोजनों को किसका संरक्षण है…? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी…21 सितम्बर का ये आयोजन रायपुर में नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।”

अग्रवाल ने आगे कहा कि वह आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर से मुलाकात करेंगे और इस पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के विज्ञापन के पीछे कौन लोग हैं और कौन उनका संरक्षण कर रहा है, इसकी जांच की जानी चाहिए।

पुलिस हिरासत में दो संदिग्ध युवक

बताया जा रहा है मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अलर्ट हो गई। सूत्रों के अनुसार आयोजन को लेकर मचे बवाल के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ही युवक आयोजक हैं, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों संदिग्धों पूछताछ जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर की इंटीरियर डिजाइनर मुंबई में गिरफ्तार, क्लब, पब, फार्महाउस में करती थी ये काम, गिरोह के 3 सदस्य पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल