स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन 07 अक्टूबर से, इस तिथि तक कर सकते है आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए 07 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आवेदन जमा किए जा सकते है। इस संबंध में शैक्षणिक अर्हताएँ, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया, आवेदन पत्र का प्रारूप आदि की जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालयों में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 07 अक्टूबर 2025 तथा अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

नई तकनीकी सुविधाओं से होगा शिक्षा का विस्तार, राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button