कार और बाइक की आमने सामने टक्कर : चाचा-भतीजे की मौत, पटेवा के पास हुआ दुर्घटना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) :- गुरुवार शाम पटेवा थाना अंतर्गत नरतोरा गांव के पास कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि बाइक में तुरंत आग लग गई। जिस कार से दृर्घटना हुई है वो कार नायब तहसीलदार झलप की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक टोप सिंह उम्र 45 वर्ष और जनक उम्र 20 वर्ष पठारीमुडा निवासी हैं। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा बताए गए हैं। ये दोनों पठारीमुडा से झलप जा रहे थे। इसी दौरान जब वे नरतोरा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। घटना के बाद बाइक में आग लग गई। कार नायब तहसीलदार भवानी शंकर साव की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पटेवा पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम किया। शवों को तुमगांव चीरघर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल