नहर में तैरती मिली ग्रामीण की लाश: 3 दिन से थे लापता, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नहर में एक ग्रामीण का शव पानी में तैरता मिला। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर अंतर्गत साधीपारा वार्ड क्रमांक 7 में खुटाघाट की छोटी नहर में एक ग्रामीण का शव मिला। मृतक की पहचान कनक कुमार राज (65) पिता गया प्रसाद राज निवासी रतनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कनक कुमार राज रविवार शाम से घर से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था।
रविवार से थे लापता
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित खुटाघाट की छोटी नहर में एक शव को पानी में तैरते देखा। शव दिखाई देते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान कनक कुमार राज के रूप में की।
बताया जा रहा है कि इन दिनों खुटाघाट डैम से नहर में पानी छोड़ा गया है, जिसके चलते पानी का बहाव काफी तेज है। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग तेज बहाव की चपेट में आ गए होंगे, हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग : जंगल में मिला लापता युवक का शव, इस बात की आशंका, पुलिस जुटी जांच में











