स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस : 8 यात्री घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- स्टेयरिंग फेल होने से यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री घायल हुए हैं। जिसे उपचार हेतु एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। हादसा धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 21 मार्च को दोपहर ऋतुराज ट्रेवल्स की बस नगर पंचायत भखारा से यात्री भरकर धमतरी की ओर जा रही थी, तभी ग्राम पंचायत अर्जुनी के पास बस का स्टेयिरंग अचानक फेल हो गई। वाहन चालक बस को रोकने प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर अर्जुनी चौक के पास निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से खिड़कियों की ओर से किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों से अर्जुनी पुलिस को दी गई। साथ ही संजीवनी 108 को जानकारी दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस वाहन व एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। घायलों को उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
बस के चालक ने बताया कि बस के स्टेयरिंग फेल होने की वजह से बस पलट गई। वाहन की रफ्तार कम होने की वजह से बस धीमी गति से पलटी है इसलिए यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। बस में कुल 12 यात्री सवार थे, जिसमें से आठ यात्रियों को चोटें आई है।
उल्लेखनीय है कि भखारा-रायपुर रोड में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है इसलिए प्रभावित हो गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने और बस को क्रेन से उठाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त हो गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल