जतमई में महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 7 संदिग्ध को लिया हिरासत में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के धार्मिक स्थल जतमई धाम में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला के गले से करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन स्नेचिंग के मामले में छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CCTV फुटेज और संदिग्ध वाहन की पहचान के आधार पर पुलिस ने नागपुर, महाराष्ट्र के सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने की चेन जैसी वस्तु भी बरामद की है। फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम फरफौद, थाना आरंग, जिला रायपुर निवासी नेमिन चंद्राकर 55 वर्ष पति स्वर्गीय मुन्ना चंद्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे जतमई धाम में दर्शन के दौरान उनके गले से करीब 2 तोला वजनी सोने की चेन स्नेचिंग हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने जतमई धाम और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां और वाहन नजर आने के बाद पुलिस ने संदिग्ध वाहन की पहचान कर जिले में चेकिंग अभियान तेज किया। इसी दौरान एक चेकिंग प्वाइंट पर काले रंग की कार क्रमांक MH 49 CS 2471 को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की गई।

संदिग्धों से पूछताछ जारी 

पुलिस ने कार में सवार नागपुर, महाराष्ट्र निवासी रौनक पानतावणे (30), सीमा पात्रे (40), विध्या उफाडे (30), मुस्कान पात्रे (26), मीना खडसे (35), नंदिनी पाथरे (30) और छाया उफाडे (50) को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों के कब्जे से सोने की चेन जैसी वस्तु बरामद हुई है।

मामले में शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चेन स्नेचिंग की घटना में उनकी वास्तविक भूमिका क्या है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि संदिग्ध किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और जिले के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर हुई इस तरह की घटनाओं में उनकी कोई संलिप्तता रही है या नहीं।

CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान और उसके बाद सात संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को जतमई धाम चेन स्नेचिंग मामले में पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: घटारानी में हुआ हादसा, झरने के ऊपर से गिरा युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button