पत्नी ने की पति की हत्या, सोता देख पत्थर के जाता से सिर-छाती पर किया वार, 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बीच एक महिला ने पत्थर के जाता से अपने पति के सिर और छाती पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पूरी रात शव कमरे में पड़ा रहा, जबकि आरोपी वहीं मौजूद रही। सुबह जब इस खौफनाक घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिला, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा क्षेत्र के तुमान गांव में गुरुवार देर रात मनहरण यादव (40 वर्ष) और उसकी पत्नी कविता यादव (37 वर्ष) का विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने आत्मरक्षा और आक्रोश में पत्थर के जाता से पति पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मनहरण यादव शराब का आदी था और आए दिन नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था।

सोते देख पत्थर के जाता से किया हमला

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, वह पत्नी के चरित्र पर भी शंका करता था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। गुरुवार रात भी मनहरण नशे में धुत होकर घर पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर उसने पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे कविता के सिर पर चोट आई। रात के तनाव और चोट से व्यथित कविता ने मनहरण को कमरे में सोते देख पत्थर के जाता से उसकी छाती और सिर पर कई वार कर दिए। शव के साथ वह रातभर कमरे में मौजूद रही। सुबह जब ग्रामीणों ने मनहरण को मृत पाया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आठ बच्चों का पिता था मृतक

सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, एएसआई राम पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी कविता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद और चरित्र शंका से उपजे तनाव का परिणाम है। मृतक दंपति के आठ बच्चे हैं। छह बेटियां और दो बेटे। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी सभी छोटे हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की हत्या कर सूटकेस में बंद कर दिया शव, बेटी को फोन कर बताया राज.. जानिए रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन