कंडरा आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन हेतु 25 लाख की स्वीकृति, समाज ने विधायक रोहित साहू का जताया आभार

राजिम मेला मैदान के पास होगा भवन का निर्माण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कंडरा आदिवासी समाज राजिम राज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक रोहित साहू द्वारा 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सामुदायिक भवन राजिम के मेला मैदान क्षेत्र में कंडरा आदिवासी समाज की स्वयं की भूमि पर, मेला मैदान स्थल के समीप निर्मित किया जाएगा।

भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कंडरा आदिवासी समाज के समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने विधायक निवास पहुँचकर विधायक रोहित साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समाज की ओर से विधायक को गुलदस्ता, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान कंडरा आदिवासी समाज राजिम राज के अध्यक्ष विजय कंडरा,टीकम कटियारा,भीम कंडरा,सत्यप्रकाश कंडरा,लोकेश कंडरा,कैलास कंडरा,कौशल कंडरा,बाबुलाल कंडरा,रामकुमार कंडरा, रवि कंडरा, शिवकुमार कंडरा सहित समाज के अन्य सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। समाजजनों ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से समाज की सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक आयोजनों एवं विकासात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ आधार मिलेगा।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास हेतु शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

पीएम जनमन योजना से गरियाबंद के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में पहुँचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button