शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: चार सालों तक किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कुसमी थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि ग्राम कर्राडांड निवासी आरोपी अनिकेत तिर्की ने वर्ष 2020 में उससे शादी का वादा किया था। इसी झांसे में रखकर आरोपी ने पिछले लगभग चार वर्षों तक उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने पीड़िता से संबंध तोड़ लिए और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
धोखाधड़ी और शोषण से आहत पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कुसमी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) एवं 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अनिकेत तिर्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
घर छोड़ने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म
दुष्कर्म के दूसरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कोंरधा थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली नाबालिग को घर छोड़ने के बहाने आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 वर्षीय अजय सोनी ने उनकी बेटी को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और रास्ते में घुंघरूपाठ पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 65 (1) बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। जांच के दौरान आरोपी अजय सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
शादी का झांसा देकर सब इंजीनियर से दुष्कर्म, सहायक पोस्टमास्टर गिरफ्तार











