राजिम कुंभ में सजी राम दरबार से चारधाम तक की झांकियां, श्रद्धालु हो रहे मंत्रमुग्ध, उमड़ रही भीड़

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला में भगवान श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समीप भव्य झांकियों का निर्माण किया गया है, जो श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन झांकियों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच रहे हैं। राम दरबार की झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान से जुड़े दृश्यों को अत्यंत कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

इसके पश्चात चारधाम यात्रा की झांकी दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रही है। इसमें भारत के चारों दिशाओं में स्थित बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी और रामेश्वरम् धामों को सुंदर एवं प्रतीकात्मक रूप में दर्शाया गया है। देशवासियों के मन में चारधाम यात्रा करने की जो अभिलाषा रहती है, उसका सजीव दर्शन श्रद्धालुओं को राजिम के त्रिवेणी संगम में ही प्राप्त हो रहा है। यह झांकियां विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो किसी कारणवश चारधाम यात्रा नहीं कर पाते।

इसके अलावा अन्य झांकी भी लगाई गई है जो मेले घूमने आए लोगों खासकर बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, जिसे देखने के लिए लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। रोशनी, कलात्मक सजावट और धार्मिक प्रतीकों से सजी ये झांकियां राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता और आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक बढ़ा रही हैं।

इसमें बालाजी दर्शन, शिवलोक, विष्णु लोक, मृत्यु लोक, जैसी करनी वैसी भरनी, यमुनोत्री, शिव जी के द्वारा सती को उठाकर ले जाना, जटाशंकरी, समुद्र मंथन शिव की बारात आदि को दर्शाया गया है, जिसे देखकर दर्शक आनंदित हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राम वन गमन पथ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, मेलार्थियों को लुभा रहा पौराणिक दृश्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button