भीषण सड़क हादसा: बैरिकेड में लगा लोहे का पाइप युवक के पेट से हुआ आर-पार, तीन युवक हुए घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैरिकेड का लोहे का पाइप बाइक सवार युवक के पेट को चीरते हुए आर-पार निकल गया। हादसे में बाइक पर सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, जारहागांव निवासी प्रियांशु ज्ञानिक अपने दोस्तों अब्राहम और वरदान के साथ देर रात बिलासपुर से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। सकरी और पेंडारी के बीच मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से जा टकराई।

हादसा इतना भयावह था कि बैरिकेड का लोहे का पाइप बाइक के सामने से होते हुए प्रियांशु के पेट में जा घुसा और आरपार निकल गया। वहीं बाइक के पीछे बैठे उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक दर्द से तड़पता रहा।

घायलों का इलाज जारी 

राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद करते हुए पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार प्रियांशु ज्ञानिक की हालत सबसे गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: हाईवा और दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button