गरियाबंद में कार और बाइक की टक्कर, टक्कर के बाद पलटी कार, एक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे 130C पर एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जोबा निवासी हरकू राम चनाप उम्र लगभग 60 वर्ष सोमवार सुबह लगभग 10-11 बजे के बीच अपने गांव से गरियाबंद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम जोबा से गरियाबंद की ओर आने वाले मार्ग पर, जोबा से पहले उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरकू राम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: कुंभ मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर, गड्ढे में पड़े रहे घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button