राजिम कुंभ कल्प का समापन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन, श्री कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना, महानदी मैया की महाआरती में हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आयाम प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री महानदी तट पर आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए। साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक महानदी मैया की आरती उतारी। दीपों की ज्योति, गूंजते मंत्र और भक्तिमय वातावरण ने पूरे संगम क्षेत्र को दिव्य आभा से आलोकित कर दिया। आरती पश्चात परिक्रमा कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साधु-संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ कल्प मेला का भव्य शुभारंभ : राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, कहा – राजिम छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button