राजिम ब्रेकिंग : सूने मकान में सोने, चांदी की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सोने-चांदी के जेवरात पार करने का मामला सामने आया है। परिवार शादी में शामिल होने गया था इसका फायदा अज्ञात चोर ने उठा लिया। इस मामले में राजिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषण बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार सेवक राम साहू (46 वर्ष) निवासी ग्राम भाठापारा रॉवड थाना राजिम ने 22 फरवरी 2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2026 की शाम वह अपने रिश्तेदार के यहां लड़की की शादी में शामिल होने परिवार सहित ग्राम चम्पारण गए थे। उसी रात लगभग 12 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर पेटी का ताला भी टूटा मिला तथा उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।

इस मामले में थाना राजिम द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331 (4), 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। संदेह के आधार पर ग्राम चम्पारण निवासी जितेंद्र कुमार साहू (27 वर्ष) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने घर सूना पाकर ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

96,000 रुपये के जेवरात जप्त

आरोपी की निशानदेही पर चोरी कर छिपाए गए सोने-चांदी के जेवरात जिसमें एक सोने की तीन पत्ती लगी माला (कीमत 30,000 रुपये), दो जोड़ी सोने के खिनवा (कीमत 50,000 रुपये), एक चांदी का करधन (कीमत 10,000 रुपये), एक जोड़ी चांदी की पायल (कीमत 5,000 रुपये) तथा एक चांदी का चाबी गुच्छा (कीमत 1,000 रुपये) कुल 96,000 रुपये के जेवरात जप्त किए गए। जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, नवापारा के 6 बदमाश गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button