छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। पदोन्नति के बाद कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पद पर यथावत रखा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार कुलदीप शर्मा को भाटापारा-बलौदाबाजार का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान कलेक्टर आईएएस दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त (रिलीव) किया गया है।

डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, सचिव सहकारिता विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का उप सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।

लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर पद पर यथावत रखा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है। इसी क्रम में सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग), बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर), सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग) तथा संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर) को उनके वर्तमान पदों पर यथावत रखा गया है।

आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पाेरेशन नियुक्त किया गया है। वहीं ऋषभ कुमार पाराशर (उप सचिव, वित्त विभाग) यथावत रहेंगे और तरूण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू, संजीव शुक्ल बने पहले पुलिस कमिश्नर, 15 IPS अधिकारियों का तबादला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button