पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, जंगल में फेंका शव, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद किया हथियार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश में दो बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से युवक पर हमला कर मौत के घाट उतारा दिया। वारदात के बाद शव को जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

विवाद के बाद हत्या

जानकारी के मुताबिक घटना 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मैट्रिक चौक के पास हुई। पुराने विवाद को लेकर सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर, घनंजय धुरी और उनके अन्य साथियों का ओमप्रकाश लहरे से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ओमप्रकाश की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के उद्देश्य से फदहाखार जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

जांच में खुला हत्या का राज

दूसरे दिन 28 सितंबर को शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण और पूछताछ के दौरान मामले में हत्या की बात सामने आई। इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए आरोपियों की पहचान कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो गुटों के बीच गैंगवार: चाकू घोंपकर युवक की हत्या, बाईपास पर फेंका शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button