शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर
मोहन चक्रधारी बोले - सच को दबाया नहीं जा सकता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दिल्ली की बहुचर्चित शराब नीति मामले में शुक्रवार को बड़ा न्यायिक फैसला सामने आया। कोर्ट ने सीबीआई केस में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि केवल आरोप या दावे पर्याप्त नहीं होते, ठोस और विश्वसनीय सबूत आवश्यक हैं। पेश किए गए साक्ष्य आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं पाए गए, जिसके चलते अदालत ने सभी आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
फैसले के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। आप नेता मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर मस्तराम साहू, संजय विश्वकर्मा, टीकम साहू, तुलसी साहू, राज यादव, जेठू सोनवानी, नारायण कोसले, नारायण पटेल, भीम तारक, श्रीराम चक्रधारी, खोमेश सिन्हा, प्रेमलाल साहू, वीरेंद्र साहू आदि बड़ी संख्या में आम कार्यकर्ता मौजूद थे।
सच को दबाया नहीं जा सकता – मोहन चक्रधारी
आम आदमी पार्टी के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन चक्रधारी ने इसे “सत्य और न्याय की जीत” बताते हुए कहा कि यह फैसला राजनीतिक द्वेष पर करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व शुरू से ही निर्दोष था और अदालत के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है। आप नेता मोहन चक्रधारी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पार्टी नेतृत्व पर लगाए गए आरोपों ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मानसिक रूप से आहत किया था, लेकिन उन्हें अपने नेताओं की ईमानदारी पर पूरा भरोसा था।
मोहन चक्रधारी ने कहा कि आज न्यायालय के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सच को दबाया नहीं जा सकता। यह केवल अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की जीत नहीं है, बल्कि उन लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और आम जनता के मुद्दों पर राजनीति करती आई है और आगे भी जनता के हितों को सर्वाेपरि रखेगी। उन्होंने कहा कि हम बदले की राजनीति में विश्वास नहीं रखते, बल्कि विकास और पारदर्शिता की राजनीति करते हैं। यह फैसला हमें और मजबूती देगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
किसान न्याय सभा’ में धान खरीदी और खाद संकट पर गरजी “AAP”, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप











