होली पर्व को लेकर पुलिस की शांति समिति बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, हुड़दंगियों व यातायात नियम तोड़ने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले के थाना राजिम, पीपरछेड़ी एवं अमलीपदर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश एवं राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने होली पर्व को पारंपरिक गरिमा, आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया।

असामाजिक तत्वों रहेगी पैनी नजर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले तथा अन्य असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

स्कूली परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए ग्राम कोटवारों को मुनादी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए हर्षाेल्लास के साथ होली मनाने की अपील की और अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम मेला को लेकर पुलिस सख्त, गुंडे-बदमाशों को तलब कर दी गई सख्त हिदायत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button