भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार नवविवाहित जोड़े को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बीती रात भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है।

दो महीना पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक भिलाई कोहका क्षेत्र निवासी मुकेश कुर्रे (28) की शादी दो महीना पहले कमलेश्वरी कुर्रे (26) से हुई थी। रविवार रात दोनों अपनी मौसी के घर गए थे। मौसी के घर खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे अपने घर कोहका लौट रहे थे। इस दौरान रायपुर-दुर्ग फोरलेन मार्ग पर पावर हाउस ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया 

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के सिर ट्रक के पहिए के नीचे कुचल गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस वाहन के पीछे शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जिससे आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

अर्धनग्न अवस्था में मिले युवक-युवती के शव, 4 माह पहले हुई थी युवक की शादी, युवती शिक्षिका थी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल