ग्राम पंचायत टेंगनाबसा में सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- छुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत टेंगनाबसा में होली पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करना रहा।
आयोजन में सरपंच राजकुमारी ध्रुव, उपसरपंच रेखचन्द साहू सहित पंचगण तूलेश साहू, मोहेन्द सिन्हा, भगवानी ध्रुव, तिहारू ध्रुव, कुमारी बाई, यामनी यादव, जमुना ध्रुव, बिजली बाई, कुन्ती सिन्हा, परमिला सिन्हा, उमा बाई एवं सुशीला ध्रुव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्रामवासी गोसाई राम, टी.आर. साहू, ब्रह्मदास मानिकपुरी, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीत एवं मिलन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली।ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन गांव में आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं खुशहाली की कामना के साथ किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
संदिग्ध परिस्थितियों में मादा नीलगाय मिली मृत, शरीर पर मिले खरोंच और खून











