रत्नांचल काव्य संग्रह का हुआ शानदार विमोचन, जिले के 100 साहित्यकार हुए सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सिरकट्टी आश्रम कुटेना में रत्नांचल साहित्य एवं जनकल्याण संस्था, जिला गरियाबंद द्वारा गरिमामयी ‘साहित्यकार सम्मान एवं पुस्तक विमोचन’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘रत्नांचल’ काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। इस कृति में अंचल के विभिन्न रचनाकारों की भावनाओं और कला को संजोया गया है। इसके साथ ही, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों को ‘रत्नांचल रत्न 2026 सम्मान’ से नवाजा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बिन्द्रानावागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव ने कहा कि गरियाबंद जिले के साहित्य-साधक असली रत्न हैं। उन्होंने अंचल की प्रतिभा को एक मंच दिया और उनकी साहित्यिक प्रतिभा को निखारने के लिए रत्नांचल जनकल्याण समिति के माध्यम से प्रयास किए। इस पुस्तक को समाज के लिए प्रेरणा बताया और 50 हज़ार रुपये समिति को देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रायपुर एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने भी अपने विचार साझा किए। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने गीत ग़ज़ल के माध्यम से चार चांद लगा दिये। जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि कवि शब्दों के जादूगर होते हैं जो हमेशा अच्छा इंसान बने रहना चाहते हैं, खासकर इस संवेदनहीन संसार में।
नवोदित रचनाकारो को मंच देना समिति का पहला उद्देश्य

रत्नांचल जिला साहित्य एवं जनकल्याण समिति गरियाबंद के अध्यक्ष शायर जितेन्द्र सुकुमार ‘साहिर’ ने बताया हमारे समिति का पहला उद्देश्य नवोदित रचनाकारो को मंच देना। कई रचनाकारो ने मंच में आकर कहा यह मेरी पहली प्रस्तुति है सभी एहसास हुआ कि हमारा यह कार्यक्रम सफल हो गया। आगे साहिर ने बताया रत्नांचल काव्य संग्रह में 125 रचनाकार की रचनाएं शामिल है। महासचिव फणेन्द्र साहू मोदी ने बताया जिले भर के 100 साहित्यकार इकट्ठा हुए थे जिन्हें प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं निशुल्क काव्य संग्रह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले भर के बुद्धिजीवी, साहित्य-साधकों और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संरक्षक नूतन लाल साहू, डॉ.मुन्नालाल देवदास, राधेश्याम सेन, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चक्रधारी, सहसचिव विजय सिन्हा, प्रचार मंत्री, कृष्ण कुमार अजनबी, श्याम सुंदर साहू, संगठन मंत्री भोज राम साहू, उपाध्यक्ष संतोष साहू, कमलेश कौशिक, उमेश श्रीवास, वरिष्ठ सलाहकार अश्क बस्तरी उरमाल, भुवन लाल श्रीवास, श्रीमती रेनू शर्मा, केंवरा यदु, संतोष सोनकर मंडल, गोकुल साहू, सरोज कंसारी, प्रिया देवांगन, राजेश साहू, संतोष व्यास सहित अनेक साहित्यकारों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ मोतीलाल साहू और देवेंद्र ध्रुव शिक्षक ने किया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











