बच्चों के चेहरों पर मुस्कान : अभनपुर, रायपुर के शासकीय कर्मचारियों ने बच्चों संग साझा की खुशियाँ

“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज सहायक शिक्षक सुश्री सरिता बघेल ने शासकीय प्राथमिक शाला केंद्री अभनपुर, स्पेशियलिस्ट ई एन टी में डॉक्टर संतोष कुमार भंडारी ने आँगनबाड़ी भवन कुष्टबस्ती क्षेत्र पंडरी, सहायक ग्रेड 3 कु. सुभी ठाकुर ने आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक – 1 लालपुर, सहायक शिक्षक सुश्री ममता कंडरा ने आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 अभनपुर एवं सहायक राजस्व निरीक्षक टेशम लाल गिलहरे ने शासकीय प्राथमिक शाला नायकबाँधा अभनपुर में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ : डॉ. तेजेन्द्र साहू ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, न्योता भोज में परोसा पौष्टिक भोजन, बच्चों की खुशी हुई दोगुनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button