गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में कर्मकांड, डफली एवं गीत-संगीत प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में 17.3.26 से शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में कर्मकांड, डफली और गीत संगीत का प्रशिक्षण की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार देव स्थापना कर दीप प्रज्जवलित और गुरु पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ। इसमें अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

प्रशिक्षण में लगातार गायत्री यज्ञ, सभी तरह के धार्मिक संस्कार,ढपली और संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, गायत्री परिवार के विभिन्न शाखाओं एवं केंद्रों के माध्यम से समाज में यज्ञ,संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना है। समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने और धर्म के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने का भी प्रयास किया जा रहा है। मिशन के कार्यकर्ताओ द्वारा मंत्रों के शुद्ध उच्चारण एवं लय आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी ।

सम्पत साहू के द्वारा यज्ञों में संगीत एवं डफली वादन के माध्यम से विभिन्न प्रज्ञा गीतों का अभ्यास करवाया जाएगा। जन्मशताब्दी वर्ष 2026 तक मात्र शक्ति संवर्धन यात्रा के अनुयाज में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ एवं दीप यज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 40 परिजनों ने भाग लिया। अंत में आदर्श होली मनाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

रहस्यमयी विष्णु मंदिर : पत्थरों में दर्ज इतिहास, जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button