गरियाबंद ब्रेकिंग: पिता ने 6 वर्षीय बेटी पर चाकू से हमला, फिर खुद का रेता गला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पिता ने अपनी ही 6 वर्षीय मासूम बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद का भी गला रेतने की कोशिश की। गले पर चाकू के वार और खून से सना आंगन देख परिवार के होश उड़ गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

बच्ची की मां ने किया बीच-बचाव

जानकारी के अनुसार, ग्राम कामेपुर निवासी महेंद्र नेताम (36 वर्ष) ने रविवार सुबह घर के आंगन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अचानक अपनी बेटी की गर्दन पर वार कर दिया। बच्ची की चीख सुनते ही उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला। तब तक आरोपी भी खुद का गला रेत चुका था। बच्ची को गर्दन के बाहरी हिस्से में चोट आई, जबकि आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर

परिजनों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि महेंद्र के गले में गहरा घाव होने से अधिक रक्तस्राव हुआ है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से महेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और आशंका है कि इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी से 12 दिन पहले खेत में जली मिली युवती की लाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button