आबकारी आरक्षक भर्ती: 200 अभ्यर्थियों की मुख्य सूची और 43 की अनुपूरक सूची जारी, दावा-आपत्ति हेतु 7 दिन का समय

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक पद हेतु आयोजित भर्ती परीक्षा (व्यापम – 2025) का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से 200 अभ्यर्थियों की मुख्य चयन सूची तथा 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी की गई है। यह सूची कार्यालयीन पत्र क्रमांक 2421, दिनांक 19 मार्च 2026 के माध्यम से प्रकाशित की गई है।

जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि चयन परिणाम में किसी प्रकार की अंकन, टंकण, मुद्रण अथवा प्रक्रिया संबंधी त्रुटि पाए जाने पर छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा उपलब्ध कराए गए मूल डाटा के आधार पर ही सूची मान्य होगी और आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकेगा।

विभाग ने अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया है। यदि किसी अभ्यर्थी को चयन परिणाम के संबंध में कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना हो, तो वे सूचना जारी होने की तिथि से 7 दिवस के भीतर कार्यालय आबकारी आयुक्त, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) भवन, नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर या विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी excise.comm.cg@gov.in पर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा प्राप्त आपत्तियों पर नियमानुसार विचार कर निर्णय लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

आबकारी आरक्षक भर्ती: 200 पदों पर चयन सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन के बाद फाइनल परिणाम जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button