खल्लारी रोप-वे दुर्घटना : मुख्यमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा, कहा- दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मंदिर पहुंचने के लिए संचालित रोपवे का केबल अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट नीचे गिर गई और पहाड़ी की चट्टान से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 17  श्रद्धालु घायल हो गए।

इस हादसे में गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद), हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर), टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी, रायपुर) ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर) घायल हो गए वहीं 28 वर्षीय महिला आयुषी निवासी राजा तालाब, रायपुर की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी को मात्र 4 महीने ही हुए थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं इस मामले में श्री खल्लारी देवी ट्रस्ट, खल्लारी अध्यक्ष ने रोपवे एण्ड रिसार्ट प्रायवेट लिमिटेड कोलकाता की कंपनी पर FIR दर्ज कराया है। इस घटना के लिए उन्होंने कंपनी के संचालन समिति को जिम्मेदार बताया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

खल्लारी मंदिर रोपवे का केबल टूटा, 20 फीट नीचे चट्टान पर गिरी ट्रॉली; एक की मौत, कई घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button