9 लाख के हीरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में था आरोपी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हीरा तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 34 नग हीरे जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 9.25 लाख रुपए आंकी गई है। उक्त कार्रवाई गरियाबंद कोतवाली पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

ग्राहक का इंतजार करते पकड़ाया आरोपी

दरअसल, पुलिस को 24 मार्च 2026 को अवैध हीरों के परिवहन और बिक्री की सूचना मुखबिर से मिली थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी गरियाबंद एवं साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम नहरगांव तिराहा, स्कूल के पास घेराबंदी की गई। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला, जो ग्राहकों की तलाश में था। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 34 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य हीरे बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 9.20 लाख रुपये आंकी गई। इसके अलावा एक रेडमी मोबाइल (कीमत 5 हजार रुपये) भी जब्त किया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आरोपी की पहचान उड़ीसा के कालाहांडी अंतर्गत ग्राम धोबापाड़ा निवासी बंशीधर सेठी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई: 9.28 लाख का गांजा जब्त, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button