गरियाबंद में 4 लाख के हीरा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक हफ्ते में दूसरी कड़ी कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई स्पेशल टीम और शोभा थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के 8 नग हीरे और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बता दें गरियाबंद में एक सप्ताह के भीतर हीरा तस्करी के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरे का परिवहन कर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल स्पेशल टीम और थाना शोभा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने ग्राम कुसियार, बरछा कचना स्थित ध्रुवा मंदिर के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर एक व्यक्ति बाइक (क्रमांक ओडी 24 एन 6802) में संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम डमरू लाल लहरे (52 वर्ष), निवासी अधिकारिगुड़ा, उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 नग छोटे-बड़े हीरा बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
9 लाख के हीरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में था आरोपी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा











