स्मृति पुस्तकालय योजना: 11 हजार से अधिक पुस्तकों का दान, आप भी जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदार

समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से पुस्तक दान का लिया निर्णय

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

इसी क्रम में वेटरनरी विभाग की सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी कु. मोरियम सोनी ने यूपीएससी, सीजीपीएससी व्यापम, जियोलॉजी एवं गणित सहित अन्य विषयों की 150 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

कु. मोरियम सोनी ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी विभागीय बैठक के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान का निर्णय लिया। उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 11 हजार पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।

आमजन से अपील

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक प्रभात सक्सेना (94060 49000) एवं केदार पटेल (94255 02970) से संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल, नोडल अधिकारी प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त बैठक ली, खरीफ 2026 के तैयारियों की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button