मामूली बात पर जीजा ने कर दी साले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में शराब पीने को लेकर जीजा ने अपने साले की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले उसे धक्का देकर गिराया फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के उरला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, घनश्याम यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम पल्सीपानी थाना कोमाखान अपने जीजा गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा 45 वर्ष पल्सीपानी महासमुंद के साथ कुम्हारी स्थित ईंट भट्टे में काम करता था। 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा स्थित शराब भट्टी पहुंचे। यहां शराब पीने के दौरान आरोपी ने 150 रुपए देकर घनश्याम को शराब लाने भेजा। घनश्याम शराब लेकर आया, लेकिन उसे अकेले ही पी गया। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में गुस्सा था।
9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी गए। इस दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी किनारे चला गया। आरोपी उसके पीछे पहुंचा और मौका पा कर गोपी ने घनश्याम को नदी के मेढ़ से धक्का दे दिया, जिससे घनश्याम नीचे गिरकर बेहोश हो गया। आरोपी को लगा कि वह जिंदा हो सकता है। पकड़े जाने के डर से उसने अपने गमछे से गला कस दिया। इससे घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
लव मैरिज के 6 महीने बाद पति की हत्या: पत्नी, तीन सालियां और जीजा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला











