राजिम मंडल में गांव-बस्ती चलो अभियान: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क

भाजपा का बस्ती चलो अभियान ग्राम बरोंडा में हितग्राहियों से संवाद व कार्यकर्ताओं का सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम के अंतर्गत ग्राम बरोंडा में ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया गया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया तथा समाज के प्रमुखजनों से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता संतोष उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ‘बस्ती चलो अभियान’ के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। आज हम सब भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत एक ऐतिहासिक संकल्प के साथ यहाँ उपस्थित हुए हैं। यह अभियान केवल एक राजनीतिक दौरा नहीं है, बल्कि यह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अंत्योदय’ के सपने को साकार करने का एक महायज्ञ है।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण

राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने कहा कि इस अभियान का मूल मंत्र: “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण”है। भाजपा का यह अभियान इस विचार पर आधारित है कि सरकार को जनता के पास जाना चाहिए, न कि जनता को सरकार के पास। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम हर गांव और हर बस्ती के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच रहे हैं।

भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा इस अभियान के जरिए हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने का अवसर मिला रिकेश मने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मंडल उपाध्यक्ष भारत सिन्हा ने कहा बस्ती चलो अभियान’ संगठन को मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह व समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जितेंद्र पेंदरिया, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, जनपद सदस्य आशीष पांडे, भाजयुमो नेता आशीष पांडे, बादल साहू, मीडिया प्रभारी युवराज साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष डोमार ध्रुव, महिला मोर्चा राजिम अध्यक्ष कांति सोनकर, मनीषा शर्मा, बूथ अध्यक्ष ऋषि दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक सोहन वर्मा, पुरसोत्तम साहू, ग्राम के सरपंच धनशाय निषाद, उपसरपंच वंदना साहू, गोबिंद साहू, श्याम रतन साहू, बूथ अध्यक्ष छत्रपाल साहू, हेमलाल चक्रधारी, मुन्ना साहू, तोषण निषाद, रामकुमार निषाद , चित्ररेखा वर्मा, गोमती साहू, ललिता यादव, कौशल्या साहू, राजकुमारी चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गांव चलो अभियान: डबल इंजन सरकार से बदल रहा छत्तीसगढ़ – सुंदरकेरा में बोले किशोर देवांगन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button