5 साल की मासूम से दुष्कर्म, बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंका, जिंदा मिली बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोसी युवक ने 5 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और हत्या की नीयत से उसे बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया। हालांकि बच्ची जिंदा मिल गई और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। मामला दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र का है।

चॉकलेट का लालच देकर किया अपहरण

जानकारी के अनुसार, बच्ची शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे स्कूल से घर लौटने के बाद पास की दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी धनेश्वर साहू (40) उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाते और अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया है।

दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश

आरोप है कि आरोपी ने अपने घर में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची का मुंह तकिया कवर से बांध दिया, उसे बोरे में भरकर घर के पीछे खंडहर के पास स्थित कुएं के पास फेंक दिया, ताकि उसकी मौत हो जाए।

बोरे में जिंदा मिली मासूम

बच्ची के लापता होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब 2 बजे गांव के दो युवकों को कुएं के पास एक बोरे में हलचल दिखाई दी। जब उन्होंने बोरा खोला तो अंदर बच्ची जिंदा मिली। उसका मुंह बंधा हुआ था और वह सांस लेने के लिए जूझ रही थी। तत्काल उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार

पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वह मजदूरी करता है और शराब का आदी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के समय भी वह नशे में था। एफएसएल टीम ने आरोपी के घर से अहम सबूत और वही तकिया कवर बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल बच्ची का मुंह बांधने में किया गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, अधेड़ ने चॉकलेट का लालच देकर 5 दिनों तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button