टीला गांव में अवैध शराब-गांजा बेचने पर बड़ी कार्रवाई: 5000 रुपए जुर्माने का निर्णय, गांव वालों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब-गांजा बेचने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, ग्राम पंचायत टीला में 11 अप्रैल को नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, महिला कमांडो दल एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान गांव में बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकने के लिए सख्त निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि ग्राम क्षेत्र में जो भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब या गांजा बेचते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
अभियान के तहत ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई। महिला कमांडो टीम और पुलिस प्रशासन ने गांव में सतत निगरानी बनाए रखने का आश्वासन भी दिया। ग्राम पंचायत ने कहा कि गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण कायम किया जा सके।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











