छुरा एवं देवभोग में जनगणना प्रशिक्षण प्रारंभ : पर्यवेक्षक व प्रगणकों को डिजिटल सर्वे का कराया गया अभ्यास

जनगणना-2027 के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय छुरा के शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं देवभोग के स्वामी आत्मानंद स्कूल में फिल्ड ट्रेनर्स द्वारा पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर बीएस उइके ने छुरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचकर कहा कि जनगणना के प्रशिक्षण के लिए फिल्ड ऑफिसर द्वारा पॉवर पॉइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसे ध्यानपूर्वक सुने जहॉ समझ नहीं आ रहा है, उसके बारे में दुबारा जानकारी ले।

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो विकास योजनाओं की नींव तय करता है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनें तथा जिस विषय में स्पष्टता न हो, उसे तत्काल पूछकर समझ लें, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना कार्य में सटीकता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचा जाए। साथ ही जब घरों में जनगणना करने के लिए जाएं तो नागरिकों से बातचीत के दौरान शिष्टाचार बनाए रखने तथा उनकी गोपनीय जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

डेटा प्रविष्टि का अभ्यास

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों का उपयोग कर डेटा प्रविष्टि का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों ने जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ संपन्न करने को कहा। जनगणना कार्य में अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण होती है।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासीय सर्वे की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि किस प्रकार प्रत्येक भवन की पहचान, मकान संख्या निर्धारण, उपयोग की स्थिति, सुविधाओं की उपलब्धता तथा परिवारों का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाना है। इस दौरान अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, एसडीएम रामसिंह सोरी, एसडीएम अंजली खलखों, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, नायब तहसीलदार डोनेश साहू, राजस्व निरीक्षक दशरथ मांझी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण केंद्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button