शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टा पर वायरल; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने 10 अप्रैल को डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात रायपुर जिले के भंडारपुरी निवासी विकास कोसले (26) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया।

इंस्टाग्राम पर वायरल किया वीडियो

आरोप है कि 23 मार्च 2026 को आरोपी डोंगरगढ़ पहुंचा और महिला को एक लॉज में ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और अश्लील वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 69 और आईटी एक्ट की धारा 67(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति से अलग रह रही महिला से दुष्कर्म: शादी का सपना दिखाकर लूटता रहा आबरू, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button