साले-भाभी की पिटाई से जीजा की मौत, दोनों आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा ममाला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छोटे साले और भाभी ने मिलकर जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक फरसाटोली गांव निवासी मुरली राम यादव (40) ने गांव के ही सोनिया यादव से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसका ससुराल पक्ष से अक्सर विवाद होता रहता था। 30 मार्च को मुरली राम के बेटे का जन्मदिन था, जिस अवसर पर घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देर रात करीब 11 बजे वह शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंच गया। यहां उसका छोटे साले शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

सीने व पेट पर चढ़कर लात-घूंसों से पीटा

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने मुरली राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने व पेट पर चढ़कर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान मिथिला यादव ने डंडे से हमला किया। घटना के बाद घायल मुरली राम किसी तरह अपने घर पहुंचा, लेकिन अगले दिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कोतबा लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

बेटियों के साथ मिलकर पति की हत्या, वारदात छिपाने सबूत मिटाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button