तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बुलेकेरा निवासी 20 वर्षीय रामधन राठिया अपने साथी 22 वर्षीय नोमेश राठिया के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पोरडी के पास सामने से आ रहे लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

नशे में था चालक, घटना के बाद फरार

हादसे में रामधन राठिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नोमेश राठिया के गंभीर चोंट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में धुत था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर; नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button