नवापारा में चाकू दिखाकर दादागिरी कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर आ रही है, जहां धारदार बटनदार चाकू लेकर दादागिरी कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड नवापारा के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसके पास लोहे का बटनदार धारदार चाकू है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्ण कुमार सोनी (19 वर्ष) पिता महेश कुमार सोनी, निवासी लटर्रापारा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से कमर में छिपाकर रखा गया एक लोहे का बटनदार नुकीला धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष चाकू जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया और थाना लाकर उसके खिलाफ अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: हनुमान जयंती शोभायात्रा में धारदार चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button