गरियाबंद में कचना धुर्वा के पास हादसा: बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से कहीं जा रहा है, तभी अपना नियंत्रण खो बैठा और गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना गरियाबंद के मैनपुर क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चिंदाभाटा (धवलपुर) निवासी अनिल कपिल (38 वर्ष) अपनी पल्सर बाइक से किसी कार्य से मोहंदा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कचना धुर्वा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि युवक को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: घटारानी के जंगल में बाल-बाल बची युवक की जान, मादा तेंदुए ने किया हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button