अभनपुर में चाकू लहराकर दो युवकों की दादागिरी, शनिचरी बाजार में लोगों को धमका रहे थे; पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को अभनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी बाजार अभनपुर रंगमंच के पास दो युवक धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान बड़े उरला निवासी ओमप्रकाश साहू (25) हाथ में लोहे का धारदार चाकू लहराते मिला, जबकि उसके साथ मौजूद अभनपुर बस्ती निवासी गोपेश साहू (26) पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया।
पुलिस ने ओमप्रकाश साहू से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में चाकू जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा में चाकू दिखाकर दादागिरी कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई











