छुरा पुलिस की कार्रवाई: 6.40 लाख के गांजा के साथ नाबालिक सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख 40 हजार रुपये कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कालाहांडी (ओडिशा) की ओर से छुरा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास गांजा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी छुरा ने टीम के साथ कोसोमबुड़ा तिराहा चेकपोस्ट पर घेराबंदी की। संदेह के आधार पर रोके गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से स्लेटी-नीले रंग के पिट्ठू बैग में खाकी टेप से लिपटा 12 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक और कुंदन कुमार निर्मलकर (25) निवासी इराईखुर्द थाना घुमका जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से गांजा के अलावा बाइक और दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जप्त सामग्री-
पुलिस ने 12 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा किमती 6 लाख 40 हजार रूपये, बजाज पल्सर एनएस 200 कीमती 1 लाख रुपये और दो नग एंड्राइड मोबाइल कीमती 50 हजार रूपये कुल राशि 7 लाख 90 हजार रूपये को जप्त किया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.22 करोड़ का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार











