शराब मत पिया करो.. इतना कहते ही पति का दिखा रौद्र रूप, पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से पिटाई कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोंडागांव जिले के चिपावंड गांव का है।

जनकारी के मुताबिक आरोपी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम (35) शराब पीने का आदी था। वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सुखदई कोर्राम ने उसे शराब पीने को लेकर टोका और ताना दिया। बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई। गुस्से में बेकाबू पीतम ने घर में रखा मोटा डंडा उठाया और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

हमले के बाद सुखदई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां 3 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना पर कोंडागांव थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पीतम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी की रोज-रोज की टोकाटाकी से वह परेशान था। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शराब के लिए पत्नी की हत्या, 6 माह बाद आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button