ज्ञान भारतम् मिशन: रायपुर जिले में मिलीं तमिल भाषा की 8 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां
हस्तलिखित पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य को अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने सराहा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों का संग्रहण कर उन्हें ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर निवासी पंडित शिवरामानंद जी से तमिल भाषा की 8 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रोजेक्ट छाँव के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा तथा रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इंडोर स्टेडियम में लगाए गए ज्ञान भारतम् मिशन के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पांडुलिपियों के संरक्षण, सर्वेक्षण एवं डिजिटलकरण से संबंधित कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में ज्ञान भारतम् मिशन के कस्टोडियन्स आशीष दास एवं शिवा रामानंद को अपर मुख्य सचिव द्वारा श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत हस्तलिखित पांडुलिपियों के संरक्षण, सर्वेक्षण एवं डिजिटलकरण से संबंधित विशेष स्टॉल भी प्रदर्शित किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आगंतुकों ने सराहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











