इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन सहित चार आरोपी गिरफ्तार, गाली और धमकी देने का मामला, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंफ्लूएंसर के भाई रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बॉक्सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सह-आरोपी सोमा देवांगन और उसकी साथी गरिमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जमानत दे दी गई। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घटना 9 मई की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की है। शिक्षिका धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मैग्नेटो मॉल घूमने पहुंची थीं। घर लौटते समय उनका परिवार बोलेरो वाहन को पार्किंग से निकाल रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक CG 04 NH 9699 में सवार रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बॉक्सर, सोमा देवांगन और गरिमा वहां पहुंचे।

कहा – गांव का गंवार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार चालक रोहन गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर गाली देने लगा। साथ ही उसने यह भी कहा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी खुद को एक मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताते हुए रौब झाड़ रहा था।

विवाद बढ़ने पर आरोपी रोहन ने अपनी कार से हॉकी स्टिक निकाल ली और मारपीट की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने गोपेश साहू के साथ धक्का-मुक्की भी की। बीच-बचाव के दौरान गोपेश के पैर में चोट आई, जबकि शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर के हाथ में भी चोट लगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने सोमवार को नोटिस देकर सोमा देवांगन और गरिमा को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही बोलेरो ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया। मामले में सह-आरोपी सोमा देवांगन और उसकी साथी गरिमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जमानत दे दी गई।

सख्त कार्रवाई की मांग

इधर, शिक्षक परिवार के समर्थन में देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ता भी तेलीबांधा थाने पहुंचे। संगठन के सदस्यों ने आरोपी रोहन, इंफ्लूएंसर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया में भी लोग गंवार कहने को लेकर जमकर आपत्ति दर्ज कर रहे है। 

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में बम बनाने की तैयारी? घर में मिला विस्फोटक सामान; पुलिस-बम स्क्वॉड और एटीएस की टीम मौके पर मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button