गरियाबंद में बसों की सरप्राइज चेकिंग: 10 बसों में मिली कई खामियां, परिवहन एवं पुलिस विभाग ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–गरियाबंद में सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में बसों का आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 10 यात्री बसों की जांच की गई। जिसमें कई वाहनों में सुरक्षा संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान 6 बसों में इमरजेंसी एग्जिट के सामने अतिरिक्त सीटें लगी हुई पाई गईं। जिससे आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की सुरक्षित निकासी प्रभावित हो सकती थी। वहीं कुछ बसों में इमरजेंसी एग्जिट खोलने पर वह जाम पाया गया। जिसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए।
जांच के दौरान एक बस बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं बीमा के संचालित होती मिली। इस पर नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए उक्त बस को जब्त कर गरियाबंद थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित वाहन संचालक को प्रकरण के निराकरण एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 7 दिवस का समय दिया गया है।
जिला परिवहन अधिकारी सुश्री युगेश्वरी वर्मा ने कहा कि यात्री सुरक्षा से जुड़े मानकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी वाहन संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों को सुचारु स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: बसों में ओवरलोडिंग व परमिट उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 22 हजार से ज्यादा का जुर्माना











