शराब दुकान के पास नहर किनारे मिली ग्रामीण की लाश, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शराब दुकान के पास नहर किनारे एक ग्रामीण की संदिग्ध हालत में लाश मिली। शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को अरपा नदी किनारे स्थित शराब दुकान के पास नहर किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान तोरवा बस्ती निवासी अशोक पटेल पिता रामस्वरूप पटेल (48 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: लापता बच्चे का शव नहर में मिला, परिवार में पसरा मातम, जताई जा रही इस बात की आशंका











