ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनी बड़ी करेली, शासन की अधिसूचना जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) अधिसूचना के तहत जिला धमतरी में नगर पंचायत बड़ीकरेली का गठन किया गया है। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए ग्राम पंचायत करेलीबड़ी के आश्रित ग्राम खटट्टी को शामिल कर नगर पंचायत बड़ी करेली का गठन किया है। यह अधिसूचना 31 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की गई।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर पंचायत बड़ी करेली के गठन के फलस्वरूप ग्राम पंचायत करेलीबड़ी, जनपद पंचायत मगरलोड, जिला धमतरी को छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 126 (2) के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था (ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र) से विस्थापित (डिसस्टैब्लिशमेंट) किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

कुरूद को नगरपालिका का दर्जा, करेली बड़ी में कॉलेज, ग्राम से नगर पंचायत बनाने सहित कई घोषणाएं, जानिए मुख्यमंत्री की पूरी घोषणाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button