विश्व पर्यावरण दिवस : पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का अस्तित्व नहीं – चंदूलाल साहू
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन एवं गायत्री शक्तिपीठ राजिम के तत्वावधान में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजिम नगर के मोरहा तालाब में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ पीपल पेड़ लगाकर किया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ राजिम के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी,पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम चंदूलाल साहू ने कहा यह दिन हमें याद दिलाता है कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। इसका महत्व वैश्विक जागरूकता बढ़ाना यह दुनिया के 150 से अधिक देशों को प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और वनों की कटाई जैसे गंभीर मुद्दों पर सोचने और कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है। सामूहिक जिम्मेदारी का अहसास कराता है।
हम सबकी साझी जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण किसी एक व्यक्ति या देश की नहीं, बल्कि हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। हर साल यह दिवस एक खास थीम पर केंद्रित होता है, जो हमें प्रकृति को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसे वापस ठीक करने का रास्ता दिखाता है। एक ज़रूरी बात यह भी है कि सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, जब तक वह बड़ा न हो जाए, तब तक उसकी देखभाल करना और उसे नियमित रूप से पानी देना भी उतना ही जरूरी है।
नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष महेश यादव ने कहा पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि इस धरती के ‘फेफड़े’ हैं। “पेड़ नहीं तो कल नहीं।” यदि हमें अपना और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखना है, तो पेड़ों को काटने से बचाना होगा और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना होगा। प्रकृति के बिना मनुष्य का कोई वजूद नहीं है।वृक्षारोपण अभियान में इकाई प्रमुख रामकुमार साहू,ट्रस्टी विक्रम मेघवानी संतोष साहू,वरिष्ठ परिजन पवन कुमार गुप्ता अमृत साहू,वृक्षारोपण प्रभारी पुरन लाल साहू,परिवाजक हिमांशु साहू एवं प्रज्ञेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











